तुलसी विवाह आराधना...!

तुलसी विवाह आराधना...!
X


कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी,

सनातन परंपरा में शुभ मानी गई तिथि।

इस दिन करें सुख-सौभाग्य की कामना,

"तुलसी विवाह" करिए होगी आराधना।

तुलसीजी-शालिगराम के विवाह परंपरा,

धन की देवी माँ लक्ष्मी प्रतीक रुप धरा।

भगवान श्री विष्णु के प्रतीक अवतरित,

शालिगराम देते आशीर्वाद मिले त्वरित।

ये तुलसी-शालिगराम का महा-गठबंधन,

गरीब-ब्राह्मण को वस्त्र,मिठाई,फलदान।

पावन दिन त्रिपुष्कर व सर्वार्थसिद्ध योग,

सुखमय रहें वैवाहिक जीवन हो संयोग।

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)


Next Story