सहस्त्र औदीच्य महिला मंडल का सावन महोत्सव समाज भवन पर धूमधाम से मनाया गया।

X
By - Bhilwara Halchal |6 Aug 2023 11:39 PM IST
इस अवसर पर सचिव पराग शर्मा ने बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा महिला मंडल अध्यक्ष मोशमी ओझा तथा समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया व ऐश्वर्या औदीच्य की गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।
जिसमें समाज की सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया तथा मिसेज सावन भावना त्रिपाठी का ताज पहनाया गया। इसके अलावा इसमें पिक्चर परफेक्ट मैघना शर्मा , चार्मिंग स्माइल मोनिका औदीच्य ,बनी ठनी रीचा त्रिपाठी , रैम्प वॉक भावना ,चियरफुल पर्सनालिटी शांता त्रिपाठी को दिया गया।
Next Story
