परशुराम मेले में स्काउट्स ने किया सेवा कार्य

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के कुंभलगढ़ में राजस्थान रा’य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ-कुंभलगढ़ के स्काउट्स ने परशुराम महादेव मेले में किया सेवा कार्य। श्री परशुराम महादेव सेवा मंडल ट्रस्ट उदावड, केलवाड़ा के तत्वावधान में व मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में 18वां मेला फुटादेवल (उदावड) में आयोजित हुआ। स्थानीय संघ के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा के प्रमिल कुमार, आरपी पृथ्वी सिंह झाला, ललित श्रीमाली, सचिव मुरलीधर नागौरी एवं सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट ) राकेश टॉक के नेतृत्व में स्थानीय संघ के महाराणा कुंभा केलवाड़ा, मॉडल विद्यालय केलवाड़ा, कुंचौली, कडिय़ा, वरदडा, आंतरी विद्यालय के 50 स्काउट्स एवं 10 स्काउटर मुरलीधर नागौरी, राकेश टॉक, विक्रम सिंह शेखावत, शेर सिंह सैनी, मक्खनलाल कुमावत, बालू सिंह, खेम चन्द्र शर्मा, प्रेमराज मीणा, मुकेश असावा, दल्ला राम भील के नेतृत्व में 1100 घंटे की सेवाएं मेले में दी। स्काउट्स ने मेले में भोजन प्रसादी वितरण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग तथा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रा’य स्तरीय भजन संध्या में सम्मान सामग्री एवं सम्मान प्रतीक वितरण, भीड़ नियंत्रण, बैठक व्यवस्था एवं दर्शनार्थियों की लाइनों को व्यवस्थित करने में अपनी अहम सेवाएं प्रदान की।
भजन संध्या एवं मेले में स्काउट्स की सेवाओं से प्रभावित होकर ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश सिंह परमार पूर्व विधायक विधानसभा कुंभलगढ़ ने स्काउट्स टीम के सभी सदस्यों को परशुराम महादेव की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र व महादेव का उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मेला मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह राठौड़, युवा नेता योगेंद्र सिंह परमार, हेरिटेज सोसायटी के सचिव कुबेर सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के सभा अध्यक्ष रोशन लाल टांक, मेला व्यवस्थापक वरदी सिंह खरवड, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा ने स्काउट्स द्वारा की गई नि:स्वार्थ सेवाओं की सराहना करते हुए टीम के सदस्यों के उ’जवल भविष्य की कामना की।
