धनोप-सांगरिया चौराहे तक हुए गड्ढे, आमजन परेशान

धनोप-सांगरिया चौराहे तक हुए गड्ढे, आमजन परेशान
X

धनोप (राजेश शर्मा) । सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्डे होने से आक्रोशित ग्रामीणों नें बताया कि धनोप गांव से धनोप माता सांगरिया चौराहे मार्ग पर रोजाना सैकड़ो राहगीरों की आवाजाही रहती है। धनोप गांव स्थित सड़क मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से रोड़ पर गहरे गड्डे हों गए थे। ग्रामीणों नें पीडब्लूडी विभाग कों समस्या से अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हुआ। विभाग की लापरवाही से मार्ग पर गड्ढे जानलेवा होने लग गए। कई दो पहिया वाहन गड्डों में गिरकर चौटिल हों चुके है। तथा चौपाहियां वाहन भी गडड़ो से परेशान है।

रोज रोज की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों नें गांव के लोगों से कुछ राशि इकट्टी करके उन गड्डों पर मिट्टी डलवाई। लेकिन क्षेत्र में हों रही लगातार बरसात से मिट्टी बह गयी। सड़क पर फिसलन बन गई और वापस गड्ढे हो गए। अब तों हालत यह हों गए है की लोगों का पैदल चलना तो दूर की बात दुपहिया वाहन से गुजरना भी दुभर हों रहा है। समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों नें पीडब्ल्यूडी विभाग से मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।

Next Story