लिटिल बेबी ने छोटे बच्चों के साथ किया पौधारोपण

लिटिल बेबी ने छोटे बच्चों के साथ किया पौधारोपण
X

शाहपुरा पेसवानी। पर्यावरण प्रेमी ग्रीन लिटिल बेबी (श्रेया कुमावत ) ने एक विशेष पहल करते हुए छोटे बच्चों के साथ मिलकर बीसीएमओ कार्यालय मे वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस आयोजन का *मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराना था।

ग्रीन लिटिल बेबी (श्रेया ) ने बच्चों को पेड़ों की महत्ता समझाते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। वे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि धरती पर जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समझाया कि वृक्षारोपण करना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का एक तरीका है, क्योंकि कृष्ण हमेशा प्रकृति से प्रेम करते थे और गोकुल में गौपालक के रूप में पेड़ों और पशुओं के साथ अपना समय बिताते थे। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस पहल में भाग लिया। वे विभिन्न प्रकार के पौधों को अपने छोटे-छोटे हाथों से जमीन में लगाते हुए बहुत खुश नजर आए।

इस आयोजन ने बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जागरूकता का भाव विकसित किया। ग्रीन लिटिल बेबी का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। उनके इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि जन्माष्टमी केवल पूजा-पाठ और उत्सव का समय नहीं है, बल्कि इसे प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का अवसर भी बनाया जा सकता है। ग्रीन लिटिल बेबी(श्रेया कुमावत )को पर्यावरण क्षेत्र मे सराहनीय कार्यों के लिए हाल ही मे 15 अगस्त पर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया हैं।

Next Story