गोपाल सिंह श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के अध्यक्ष बने

गोपाल सिंह   श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के  अध्यक्ष  बने
X

धनोप।राजेश शर्मा

स्थानीय जगदम्बा छात्रावास में श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें गोपाल सिंह कादेड़ा को श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी का अध्यक्ष चुना गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की वन्दना के पश्चात श्री क्षत्रिय सभा की आम सभा में चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह भराई एवं ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह साकरिया के द्वारा चुनाव प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। आमसभा में उपस्थित क्षत्रिय बन्धुओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिस पर सभी क्षत्रिय बंधुओ ने अध्यक्ष के लिए गोपाल सिंह कादेड़ा का नाम प्रस्तावित किया व उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इस प्रकार से श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी की परम्परा अनुसार इस बार भी सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान चुनाव आमसभा में श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी की कार्यकारिणी के सदस्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष नरपत सिंह, श्री राजपूत सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सापलदा, प्रभा करण सिंह बिसुन्दनी, अम्बिका चरण सिंह, शैलेन्द्र सिंह पिपलाज, शंकर सिंह गोड़, जसवंत सिंह डोराई, वीरभद्र सिंह बघेरा, भुपति सिंह, विजयराज सिंह, शिवनन्दन सिंह पारा, चन्द्र वीर सिंह, महेंद्र सिंह भराई, भगवान सिंह, भरत सिंह, धनराज सिंह, रविन्द्र सिंह, दशरथ सिंह पिपलाज, भंवर सिंह देवगांव, गोपाल सिंह बिलिया, शिवराज सिंह, उमराव सिंह, निरू सिंह, विक्रम सिंह, हितेन्द्र सिंह, घीसु सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बहादुर सिंह शक्तावत ने किया।


Next Story