कोटड़ी प्रधान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

By - राजकुमार माली |24 Nov 2024 9:48 PM IST
पारोली। कोटली प्रधान करण सिंह कानावत ने अपने सीआर कोठाज क्षेत्र के भगवानपुरा, बैडूदा ,आसावरी, अमरपुरा आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किशनसिंह राजपूत ने बताया कि प्रधान करण सिंह कानावत ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुन तुरंत निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
इस दरमियान प्रधान करण सिंह , मंडल उपाध्यक्ष किशन सिंह राजपूत, भाजपा नेता महावीर कीर, एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरालाल मीणा प्रधान के साथ मौजूद थे।
Next Story
