अभिषेक सर्वा बने नामदेव दर्जी समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

By - bhilwara halchal |31 Dec 2024 7:59 PM IST
शाहपुरा- पेसवानी
अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अखिल भारतीय पंचवर्षीय चुनाव 29 दिसंबर 2024 को सूर्य नगरी जोधपुर में निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए। इस चुनाव में 15 जोन से कुल 71 सदस्यों का चयन किया गया, जिसमें 44 सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि 27 सदस्य मतदान प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए।
चुनाव परिणाम के अनुसार, रामकिशोर अपूर्वा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभिषेक सर्वा (बिजोलिया) को निर्विरोध राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव प्रकाश बुलिया को चुना गया। तीन उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, एक संगठन मंत्री, एक सह-संगठन मंत्री, और एक महिला संगठन मंत्री का भी चयन किया गया।
Next Story
