शाहपुरा में निकाला पथ संचलन

शाहपुरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी से शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन पर अनुशासित कदमताल किया।त्रिमूर्ति चौराहे पर इस दौरान भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

पथ संचलन का मार्ग करीब तीन किलोमीटर लंबा था। स्वयंसेवक बालाजी की छतरी से होते हुए कलिंजरी गेट, रामद्वारा और दरबार हाई स्कूल तक पहुंचे। पूरे मार्ग पर व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए। बाजार में स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। रामद्वारा के बाहर शाहपुरा जिला संघर्ष समिति ने भी स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य और डीएसपी ओमप्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में दो थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। हर चौराहे पर पुलिस बल मौजूद था।

Next Story