पं. उपाध्याय की जयंती मनाई

फूलियाकलां राजेश शर्मा।

गुरुवार 25 सितंबर को फुलियां मंडल में अंत्योदय के जनक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में बूथ स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयन्ति पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जयंती कार्यक्रम के पश्चात 'एक पेड़ माँ के नाम' पर एक पौधा लगाया। इस दौरान फुलियां कलां भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल नायक, मंडल उपाध्यक्ष श्यामनाथ योगी, रामनिवास प्रजापत, भाजपा नेता ऐरीलाल दरोगा, हेमराज गुर्जर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story