शांतिपूर्ण दीपावली के लिए शाहपुरा पुलिस का फ्लैग मार्च

X
By - भारत हलचल |20 Oct 2025 10:39 PM IST
शाहपुरा (हलचल)।
दीपावली पर्व पर कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार शाम शाहपुरा पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला।
यह फ्लैग मार्च सीओ शाहपुरा और थानाधिकारी शाहपुरा के नेतृत्व में शाम 6:30 बजे शुरू हुआ। पुलिस बल ने नगर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर मार्च किया।
मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली और गोवर्धन पूजा के त्यौहारों को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं।
पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया और बताया कि पूरे क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।
Next Story
