बनेड़ा में रिटायरमेंट, प्रमोशन और न्यू जॉइनिंग करने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान

बनेड़ा (के.के. भंडारी)।
बनेड़ा कस्बे में ईगल क्रिकेट क्लब की ओर से बुधवार शाम मोती महल में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त, पदोन्नत और नए नियुक्त हुए कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
समारोह में राजकीय सेवा से जल्द सेवानिवृत्त होने वाले सुरेश शर्मा, गजेंद्र सिंह चौहान, सत्तार खान, गिरीश पाटोदिया और अभय सिंह शेखावत का सम्मान किया गया। वहीं, पहले से सेवानिवृत्त हो चुके अयूब खां और यासीन छिपा को भी माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
पदोन्नत होने वालों में दिलीप सिंह कानावत (प्रधानाचार्य), सुनील त्रिपाठी (उप प्रधानाचार्य), मनीष व्यास, गुलाब नबी पठान और जानकीलाल जीनगर (पुलिस विभाग में दीवान से एएसआई पदोन्नत) शामिल थे। इसके अलावा गौरांग परिहार को कॉलेज प्रोफेसर बनने पर विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भेरू सिंह कमालपुरा, मुरली मनोहर व्यास, लक्ष्मी लाल सोनी, मनोज जाट और सुमंत सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित रहे।
ईगल क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों, पदोन्नत और नव-नियुक्त कर्मचारियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाना और युवाओं को सफलता के लिए प्रेरित करना है।
समारोह में क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और इस आयोजन को यादगार बनाया।
