भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कोटड़ी श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)
भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सोमवार को कोटड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोटड़ी श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
युवा मोर्चा कोटड़ी मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत विशेष तरीके से किया गया। स्वागत समारोह में उन्हें माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया और चारभुजा नाथ की तस्वीर भेंट की गई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष सीताराम रायका, मंडल महामंत्री राघव आचार्य, वरिष्ठ नेता धर्म चंद जीनगर, किशनगढ़ प्रशासक प्रतिनिधि रामस्वरूप गुर्जर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश आचार्य, प्रभु बेरवा, नगर अध्यक्ष अशोक सोनी, लक्ष्यराज सिंह, अर्पित सोमानी, कुलदीप शर्मा, कालू प्रजापत, नवनीत जैन, कमल जैन, गोविंद रायका, भोपाल सिंह रावणा, महावीर जाट सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी।
