जहाजपुर में पारदर्शिता की नई मिसाल: थानाधिकारी ने लगाया जनहित सूचना बोर्ड, स्टाफ पर भी कसा शिकंजा

थानाधिकारी ने लगाया जनहित सूचना बोर्ड, स्टाफ पर भी कसा शिकंजा
X

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) – थाना जहाजपुर में थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार-मुक्त पुलिसिंग की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए थाना परिसर में आम जनहित सूचना बोर्ड लगवाया है।

सूचना बोर्ड में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यदि कोई परिवादी थाने के स्टाफ के व्यवहार या कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है, या उसकी निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो रही है, तो वह सीधे थानाधिकारी से मिल सकता है। इसके लिए वह स्वयं थाना आकर संपर्क कर सकता है या थानाधिकारी लोकपाल सिंह के मोबाइल नंबर 8529481802 पर कॉल कर जानकारी दे सकता है।

बोर्ड में यह भी उल्लेख है कि यदि थाने का कोई स्टाफ या कोई बाहरी व्यक्ति कार्यवाही के बदले प्रलोभन या अवैध मांग करता है, तो उसकी सूचना देने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवादी की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि यह थाने के स्टाफ के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि लापरवाही, पक्षपात या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीआई लोकपाल सिंह की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में सुशासन, जवाबदेही और कानून के प्रति विश्वास को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Next Story