जहाजपुर में इसी वर्ष खुलेगी स्थाई एडीजे कोर्ट, कानून मंत्री ने बार पदाधिकारियों को दिया आश्वासन

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। जहाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक गोपीचंद मीणा के सानिध्य में राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल से विधानसभा भवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जहाजपुर में वर्तमान में संचालित एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई एडीजे (अपर जिला एवं सत्र) न्यायालय में बदलने की पुरजोर मांग रखी।
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने अधिवक्ताओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि इसी वर्ष जहाजपुर में स्थाई एडीजे कोर्ट शुरू कर दी जाएगी। इस घोषणा से क्षेत्र के न्यायिक कार्यों में आ रही असुविधाएं दूर होंगी और आमजन को त्वरित न्याय मिल सकेगा। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि स्थाई कोर्ट खुलने से क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
मुलाकात के दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव शैतान सिंह राणावत, ओम प्रकाश मूंदड़ा, अंजनी शर्मा, अतुल जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। मंत्री के इस ठोस आश्वासन के बाद जहाजपुर बार एसोसिएशन और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
