नशे में चालक मोड़ पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा

नशे में चालक मोड़ पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, टला बड़ा हादसा
X

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे 148D पर चावंडिया चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लास्टिक के दानों से भरी ट्रेलर ट्रॉली तेज रफ्तार में मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक व ट्रेलर को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। एएसआई इस्लाम खां ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सड़क पर आवागमन शीघ्र सामान्य कर दिया गया।

Next Story