कोठियां में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, किया मौका मुआयना

फूलियाकलां राजेश शर्मा। कोठियां कस्बे में बुधवार देर रात माली मोहल्ले में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को कमरों में बंधक बनाकर बरामदे में सो रही 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को, जिसने डेढ़ किलो चांदी के गहने पहन रखे थे, उसे चारपाई समेत उठा ले गए। इस मामले में फूलियाकलां थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज देखे। थानाधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना को लेकर जिस रास्ते से बदमाश आए थे उस रास्ते का मौका मुआयना कर गांव में सभी जगह के सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोठियां में बुधवार रात को संजय की दादी मां करीब 90 वर्षीय छोटी उर्फ मांगी देवी माली को चोर हाथ-पेर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर खेतों में उठा कर ले गए। इसी दौरान पुत्रवधु के जाग जाने पर दादी सास को संभाला तो वो कमरे में नहीं मिली। उसने परिजनों को जगाया और बाहर का दरवाजा खोलना चाहा लेकिन नहीं खुला क्योंकि चोरों ने दरवाजों के बाहर से कुंडी लगा दी थी। जिसके बाद परिवारजनों के छत पर चढ़कर चिल्लाने से ग्रामीण आए और मकान का दरवाजा खोला। तलाश करने पर बुजुर्ग महिला गेहूं के खेत में मिली, जिसके मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था और हाथ पैर बंधे हुए थे। छोटी देवी माली ने लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवर पहन रखे थे जेवर सुरक्षित मिल गए।

Next Story