भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट: अनियंत्रित ट्रक ने कंबाइन हार्वेस्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो युवक मशीन में फंसे, हालत गंभीर

भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट: अनियंत्रित ट्रक ने कंबाइन हार्वेस्टर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो युवक मशीन में फंसे, हालत गंभीर
X


रायला - लकी शर्मा। भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रायला थाने के ठीक सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने कृषि वाहन (कंबाइन हार्वेस्टर) को पीछे से भीषण टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि हार्वेस्टर पर सवार दो युवक मशीन के लोहे के हिस्सों के बीच बुरी तरह फंस गए और लहूलुहान हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

हादसे की आवाज सुनकर थाने से पुलिस जाब्ता और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक मशीन के पुर्जों में दब गया था। रायला पुलिस और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर काफी मशक्कत के बाद दबे हुए युवक को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को तुरंत भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

केबिन को चपेट में लेकर दूसरी दिशा में जा घुसा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। हार्वेस्टर को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा में जा घुसा, जहाँ उसने एक केबिन को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि उस समय दूसरी दिशा से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा मरने वालों का आंकड़ा बड़ा हो सकता था।

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रायला थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश और घायलों की शिनाख्त में जुटी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story