जैनेश्वर महादेव व शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

फूलियाकलां (राजेश शर्मा)। रामविहार कॉलोनी में श्री रामसिंह जैन एवं परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में जैनेश्वर महादेव व शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कॉलोनी सहित क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित पुष्पेंद्र शर्मा के सानिध्य में वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जिसमें शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा व अभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात आयोजित हवन में उपस्थित जोड़ों ने आहुतियां देकर घर-परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मूर्तियों की स्थापना धानेश्वर धाम के श्री शंकर दास जी महाराज के करकमलों से की गई।
इस मांगलिक अवसर पर जिनेंद्र कुमार जैन, अनिता जैन, चंद्र प्रकाश सैन, संतोष सैन, धर्मप्रकाश ओझा, महेश पाराशर, राजेंद्र गोखरू, आज़ाद सिंह चौधरी, बसंत नौलखा सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, समाज के लोग और शिवभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
