शैक्षिक भ्रमण: पीएम श्री अक्षय स्मारक विद्यालय के विद्यार्थियों ने निहारा कुंभलगढ़ का वैभव, जाना ऐतिहासिक महत्व

शैक्षिक भ्रमण: पीएम श्री अक्षय स्मारक विद्यालय के विद्यार्थियों ने निहारा कुंभलगढ़ का वैभव, जाना ऐतिहासिक महत्व
X


बनेड़ा (के.के. भंडारी)। पीएम श्री अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनेड़ा के विद्यार्थियों ने 'ग्रीन फील्ड विजिट' कार्यक्रम के तहत विश्व प्रसिद्ध कुंभलगढ़ फोर्ट का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य कला को करीब से महसूस किया।

प्रधानाचार्या बसंत सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 'ग्रीन फील्ड विजिट' कार्यक्रम के तहत पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ज्ञानवर्धक और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर ले जाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष विद्यार्थियों को कुंभलगढ़ दुर्ग ले जाया गया, जहाँ उन्होंने दुर्ग की विशाल प्राचीर, महलों और ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को किले की रणनीतिक बनावट और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विद्यालय प्राचार्य श्रीमती बसंत सामरिया सहित प्रभारी कमलेश भाटिया, गणेश गौतम, राजकुमार स्वर्णकार, श्वेता जोशी, अशोक कुमार छीपा, कविता बसीटा, बसंती वैष्णव और गोपाल रेगर आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस यात्रा से विद्यार्थी न केवल उत्साहित नजर आए, बल्कि उन्होंने अपनी विरासत को समझने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story