नगर माहेश्वरी सभा बनेड़ा के सोमानी बने अध्यक्ष, नुवाल को मिली सचिव की जिम्मेदारी

बनेड़ा ( KK Bhandari )
नगर माहेश्वरी सभा बनेड़ा के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। कस्बे के रामानुज कोट में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।
जानकारी देते हुए बालकिशन सोडाणी ने बताया कि बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक महासभा के प्रदेश प्रतिनिधि गोवर्धन सोमानी, तहसील माहेश्वरी सभा बनेड़ा के सचिव पवन कुमार न्याती,मौजूद रहे।
बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष कुमार नुवाल ने आगामी सत्र के लिए नवीन सोमानी का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन तहसील उपाध्यक्ष रामबाबू न्याती ने किया। वहीं भेरूलाल नुवाल ने सचिव पद के लिए दीपक नुवाल का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन सुनील कुमार कोठारी ने किया।दोनों पदों पर अन्य कोई प्रत्याशी नहीं होने से नवीन सोमानी को अध्यक्ष एवं दीपक नुवाल को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर कमलेश कुमार भंडारी, शुभम देवपुरा, मनोज काबरा, विजय कुमार नुवाल, हेमंत नुवाल, कार्तिक सोडाणी एवं रमेश कुमार लढ्ढा सहित उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
