फूलियाकलां में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

X
फूलियाकलां राजेश । थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार को एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली। थाना अधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, खारी नदी में अवैध रूप से बजरी खनन कर जेसीबी से डंपर भरा जा रहा था। गुरुवार को ही पुलिस ने बजरी से भरे डंपर और एस्कॉर्ट कर रही कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
लगातार कार्रवाई करते हुए शनिवार को संबंधित जेसीबी मशीन भी जब्त कर ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Next Story
