फूलियाकलां पुलिस की अवैध बजरी पर बड़ी कार्रवाई: खारी नदी से बजरी ले जाता ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भूमाफियाओं में हड़कंप

फूलियाकलां (राजेश शर्मा)। क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ फूलियाकलां थाना पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए खारी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस को देख चालक हुआ फरार
थाना अधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान खारी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी का परिवहन होता दिखाई दिया। पुलिस की टीम को अपनी ओर आता देख ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक घबरा गया और वाहन को बीच रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया।
माइनिंग विभाग को दी सूचना
जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को फूलियाकलां थाने लाकर खड़ा किया गया है। पुलिस ने मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए माइनिंग (खनन) विभाग को सूचित कर दिया है। विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना व अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और संदिग्ध रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इस कार्रवाई के बाद से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
