शाहपुरा के स्कूलों में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प, विद्यार्थियों-शिक्षकों ने ली शपथ

शाहपुरा के स्कूलों में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प, विद्यार्थियों-शिक्षकों ने ली शपथ
X

शाहपुरा। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शनिवार को ‘नशा मुक्त विद्यालय, नशा मुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया। इसके तहत जिले के पांचों खंडों के विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

जिला मंत्री अमर सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

पांचों खंडों के विद्यालयों में दिलाई शपथ

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सभी ने नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, उनकी खरीद-फरोख्त से दूर रहने और नशीले पदार्थों को उपलब्ध नहीं कराने की शपथ ली।

नशामुक्त विद्यालय से बनेगा जागरूक समाज

अजमेर संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का लक्ष्य नशामुक्त विद्यालय, नशामुक्त समाज और नशामुक्त राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने और जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे अभियान महत्वपूर्ण हैं।

Next Story