लांबिया खुर्द विद्यालय परीक्षा परिणाम, 10वीं बोर्ड में सभी 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

लांबिया खुर्द विद्यालय  परीक्षा परिणाम, 10वीं बोर्ड में सभी 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
X


​बनेड़ा/भीलवाड़ा। उपखंड के लांबिया खुर्द स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सफलता का नया इतिहास रचा है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल 100 प्रतिशत रहा, बल्कि सभी परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

​इतिहास में पहली बार शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश गुर्जर एवं परीक्षा प्रभारी श्री रवि कुमार मीणा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय के कुल 24 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सभी 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण घोषित किए गए। विद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है जब शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है, जो पूरे स्टाफ और ग्रामीणों के लिए गौरव का विषय है।

​ग्रामीणों ने जताया आभार, खिलाई मिठाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण श्री नारायण जाट और चंद्रा जी जाट विद्यालय पहुंचे और सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने इस शानदार परिणाम के लिए प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षण स्टाफ का आभार व्यक्त किया और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।

​यह रहे उपस्थित

सफलता के इस उत्सव के अवसर पर विद्यालय स्टाफ से श्री महेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, श्री हर्षित छिपा, चंद्र कांता पारीक, अंतिमबाला उपाध्याय, सुवालाल जाट, ईश्वर लाल माली, जीवराज जाट, सुबोध जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story