महंत श्री 1008 अमर मुनि महाराज आश्रम का उद्घाटन

X
By - bhilwara halchal |17 Jan 2025 6:51 PM IST
धनोप राजेश शर्मा। हरि ॐ स्थान देवता, ग्राम देवता वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना यज्ञ करके महंत श्री 1008 अमर मुनि जी महाराज के आश्रम का उद्घाटन हुआ। यह आश्रम शाहपुरा गुलाबपुरा मार्ग नेशनल हाईवे 148डी पर कनेछन खुर्द चौराया व नई राज्यास चौराया के बीच स्थित है। पंडित नीरज शर्मा आमली कालू सिंह जी ने बताया कि यह आयोजन छोटी कनेछन, बड़ी कनेछन, आमली, ढ़ोलकिया, राज्यास, नाथडियास, देवरिया, पनोतिया गांवों के भक्तजनों के सहयोग से हुआ है। महाराज श्री के सभी भक्तों का विशेष सहयोग रहा। सभी भामाशाहों का तिलक साफा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आश्रम का उद्देश्य जनमानस में सनातन धर्म की भावना को जागृत कर सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा उत्पन्न करना, भगवान के भजन करते रहते हुए स्वयं की खोज कर अपने दुःख दर्द से ऊपर उठकर परमात्मा को प्राप्त करना है।
Next Story
