रायला: पूर्व राजस्व मंत्री जाट ने किया निःशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ, 180 मरीजों की हुई जाँच, 105 का होगा ऑपरेशन

रायला (हलचल)। रायला के आर्य समाज भवन में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजन किया गया। सामरिया नर्सिंग होम के डॉ. रमेश चंद सामरिया (पूर्व CMHO) के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई।
105 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन
शिविर के दौरान रायला और आसपास के गांवों से आए कुल 180 मरीजों का पंजीकरण किया गया। विशेषज्ञों द्वारा गहन जाँच के बाद 105 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन सभी चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए गोमाबाई नेत्रालय चिकित्सालय भेजा जाएगा, जहाँ उनका निःशुल्क उपचार होगा।
जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हगामी लाल मेवाड़ा, रणदीप सिंह, और आर्य समाज के प्रधान गणपत लाल आर्य मौजूद रहे।
इन कार्यकर्ताओं का रहा विशेष सहयोग
शिविर को सफल बनाने में कांग्रेस रायला मंडल अध्यक्ष नितेश जाट, महावीर गगड़, विनोद लड्डा, ललित जीनगर, राकेश कोगटा, सुरेश गुर्जर, रामपाल गग्गड़, महावीर जाट, सोनू ख़ान, उपसरपंच आरिफ, सावंत खाँ, मेवा राम गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएँ दीं।
समाचार के लिए संपर्क: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)
ईमेल: [email protected]
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
