ग्राम पंचायत बाकरा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, 20 किसानों की बनी फार्मर आईडी

ग्राम पंचायत बाकरा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, 20 किसानों की बनी फार्मर आईडी
X


शक्करगढ़

ग्राम पंचायत बाकरा में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में किसानों की फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पटवारी आदेश कुमार मीना ने बताया कि आयोजित कैंप में लगभग 20 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, फसल खराबा अनुदान सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

कैंप के दौरान किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई और मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मीना, कृषि पर्यवेक्षक मस्तराम मीणा, कनिष्ठ लिपिक कांता मीना सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Story