तीर्थ स्थल धानेश्वर धाम पर बने ऐनिकट पर 4 वर्ष बाद चली चादर

तीर्थ स्थल धानेश्वर धाम पर बने ऐनिकट पर 4 वर्ष बाद चली चादर
X

धनोप (राजेश शर्मा) । फूलिया कलां उपखंड में स्थित छोटा पुष्कर के नाम से विख्यात पवित्र धानेश्वर धाम पर बने एनिकट की चादर 4 वर्ष बाद चलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

पवित्र धानेश्वर धाम को त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। जिस पर खारी नदी, मानसी नदी एवं एक नाले का संगम होता है। यह स्थान पर्यटक के रूप में भी जाना जाता है। जहां पर विभिन्न समाजों के आराध्य देवों के विभिन्न मंदिर स्थापित हैं। पिछले एक दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण खारी नदी में पानी की मात्रा बढ़ गई है जिसके कारण निकट की चादर चल गई है। अच्छी बरसात के कारण क्षेत्र के किसानों एवं आमजन में खुशी की लहर है। श्रावण व्रत जनों का कहना है कि आज से 4 वर्ष पूर्व इसी माह में ऐनिकट की चादर चली थी। अब क्षेत्रवासियों को मानसी नदी में पानी की आवक का इंतजार है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन भी होता है जहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Next Story