​श्री चारभुजा नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: अमावस्या पर भेंट पात्र से निकले 48 लाख से अधिक

​श्री चारभुजा नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: अमावस्या पर भेंट पात्र से निकले 48 लाख से अधिक
X


​कोटड़ी श्याम के दरबार में चढ़ा 8 किलो चांदी और 24 ग्राम सोना; ऑनलाइन भी मिली भारी राशि

​कोटड़ी/भीलवाड़ा (बीएचएन)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चारभुजा नाथ मंदिर (कोटड़ी श्याम) में मंगलवार, 17-02-2026 को अमावस्या के अवसर पर मंदिर के भेंट पात्र (दानपात्र) खोले गए। भगवान कोटड़ी श्याम के प्रति भक्तों की अटूट आस्था एक बार फिर दान के आंकड़ों में साफ नजर आई।


कोटड़ी चारभुजा ट्रस्ट के सुदर्शन गाडोलिया ने बताया कि ​दान में ​नकद राशि: भेंट पात्र से कुल 38,10,150 रुपये प्राप्त हुए।

​ऑनलाइन दान: डिजिटल माध्यम से भक्तों ने 5,72,952 रुपये अर्पित किए।

​रसीद बुक: रसीद बुक के माध्यम से 4,94,329 रुपये की आय हुई।

​कुल नकद योग: इस बार कुल 48,77,431 रुपये का चढ़ावा आया है।

​स्वर्ण व रजत: नकद के अलावा भक्तों ने 8 किलो 784 ग्राम चांदी और 24 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना भी ठाकुर जी के चरणों में भेंट किया।

​अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कोटड़ी श्याम के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

Next Story