मन्नत पूरी होने पर 5 दिन की कठिन 'लोटन यात्रा' कर धनोप माता के दरबार पहुंचे विनोद कीर

फूलियाकलां (राजेश शर्मा)। अटूट श्रद्धा और विश्वास की शक्ति के साथ धनोप माता के भक्त विनोद कीर ने अपनी मन्नत पूरी होने पर सरदारपुर से धनोप माता शक्तिपीठ तक की कठिन लोटन यात्रा संपन्न की। कड़ाके की श्रद्धा के साथ विनोद कीर मंगलवार, 17 फरवरी को सुबह 8:15 बजे अपने निवास स्थान से रवाना हुए थे, जो 5 दिन की यात्रा के बाद शनिवार, 21 फरवरी शाम 6 बजे मंदिर पहुंचे।
विनोद कीर ने अपनी पत्नी पूजा कीर और बच्चों सहित पूरे परिवार के साथ यह यात्रा की। सरदारपुरा से धनोप माता की 13 किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें 5 दिन का समय लगा, जिसमें उन्होंने प्रतिदिन लगभग ढाई से तीन किलोमीटर की लोटन यात्रा की। शनिवार शाम 6:15 बजे मंदिर पहुंचकर उन्होंने माता रानी की आरती में हाजिरी दी और परिवार की सुख-शांति की कामना की।
दर्शन से पूर्व खेड़ा राजपुरा और धनोप गांव के कीर समाज के लोगों व ग्रामीणों ने यात्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बद्री कीर, रामदयाल कीर, आशु कीर, उदय लाल सिरोठा, राजेंद्र सेन, सूर्य प्रकाश जोशी, दीपक सेन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
