हनुमत धाम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए 500 पौधे

हनुमत धाम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए 500 पौधे
X

शक्करगढ़। हनुमंत धाम आश्रम शक्करगढ़ में शुक्रवार को महामंडलेश्वर जगदीश पूरी महाराज सानिध्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपण कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को 500 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक गोपी चंद मीणा, प्रधान कोशल देवी शर्मा, हिंडोली प्रधान, मंडल अध्यक्ष नंद भंवर सिंह कानावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेम सुल्तानिया, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, महामंत्री अभिनंदन मंत्री, जोनू मंत्री, सोहन नामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, सरपंच कल्याण बलाई, राम गोपाल शर्मा, मान सिंह, रामपाल रैगर, शंकर रैगर आदि मौजूद रहे।

Next Story