शाहपुरा में खेल सप्ताह का आयोजन: ज़िला कलेक्टर ने किया खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन

ज़िला कलेक्टर ने  किया खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन
X

शाहपुरा ! शाहपुरा ज़िले में 26 अगस्त से 31 अगस्त तक अत्यंत हर्षोल्लास से आयोजित हो रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में सवेरे ज़िले के विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी निकली गई | गुरुवार को ज़िले के पिवनीय तालाब पर खेल सप्ताह के अन्तर्गत तैराकी संघ के अधियारी नरेश बुलिया , अखिलेश व्यास , महाव्रत गौतम सिंह एवं ज़िला खेल अधिकारी का कार्यभार संभल रहे गोपाल सुल्तानिया द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां ज़िला कलेक्टर श्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने पहुँच कर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया |

ज़िला कलेक्टर शेखावत ने आयोजन स्थल पर पहुँच कर तैराकी प्रतियोगिता का आगाज करवाया एवं सभी खिलाड़ियो को फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई | ज़िला कलेक्टर शेखावत ने खेलों की महत्त्वता एवं नियमित शरीक व्यायाम की आवश्यकता पर खिलाड़ियो से चर्चा की साथ ही फिट इंडिया पर ज़ोर देते हुए युवाओं को अपनी दिनचर्या में कसरत को शामिल कर सदैव तंदुरुस्त रहने का संदेश दिया |

कार्यक्रम में ज़िला कलेक्टर शेखावत , एडीएम सुनील पुनिया , ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारका प्रसाद जोशी एवं राउमावि डाबला कचरा प्रधानाचार्य विजय सिंह नरुका ने 100 मीटर बटरफ्लाई में राजवीर दाहिया , दक्ष ओझा , आदित्य उपाध्याय साथ ही 50 मीटर बटरफ्लाई में रणवीर सिंह मीना , विक्रम धाकर , संभारांत सिंह को पुरुस्कृत किया एवं ग्रुप 1 से टीम प्रताप सिंह बारहठ तथा टीम महावीर प्रसाद शर्मा (सयुक्त विजेता) सहित ग्रुप 2 से मनु भास्कर टीम को मेजर ध्यान चंद ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया |

Next Story