गाय व बछड़े की पूजा कर मनाया बछ बारस का पर्व, संतान की दीर्घायु के लिए की कामनाएं

X

पीपलूंद (दुर्गेश रेगर) शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे में स्थित देव जी का थड़ा पर सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को सुबह गाय व बछड़े की पूजा कर धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मे मनाया बछ बारस का पर्व। इस पर्व पर महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर गाय के दूध से बना कोई भी व्यंजन दूध, दही, छाछ, चाय, एवं कटी हुई सामग्री फल फ्रूट, सब्जी, व गेहूं की बनी रोटी इत्यादि का सेवन ना करके।


इस दिन मक्का की रोटी चने की दाल और भैंस के दूध से बने व्यंजन ही ग्रहण करती है। बछ बारस के पर्व पर गाय और बछड़े की पूजा करके गौ माता को लाल चुनरी ओढाकर गाय व बछड़े की पूजा कर महिलाओं ने अपनी संतान ( पुत्र ) के लिए दीर्घायु होने की कामनाएं की। पूजा करने के बाद जानकी देवी पांडेता, व मानता शर्मा, ने महिलाओं को बछ बारस की कहानियां सुनाई।

इस दौरान पर मोना तिवाडी, लाड़ देवी शर्मा, लीला रेगर, हेमा लखारा, पार्वती गौड, प्रियंका तिवाडी, गीता देवी शर्मा, मंजू देवी मंत्री, किरण मंत्री, गायत्री गौड, भूरी तिवाडी, सहित इत्यादि महिलाऐं मौजूद रही।

Next Story