धनोप में संघ शताब्दी हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को

फूलियाकलां राजेश शर्मा।
श्री श्री 1008 श्री बालाजी महाराज की कृपा से धनोप सदर बाजार में स्थित श्री बालाजी मंदिर में मंगलवार 3 फरवरी रात 9 बजे मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें 8 फरवरी रविवार को होने वाले संघ शताब्दी हिन्दू सम्मेलन मण्डल धनोप में
बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के समाजजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के दिन नगर में कलश यात्रा सुबह 9 बजे से निकाली जाएगी जो तालाब वाले बालाजी से शुरू होकर रा.उच्च० मा. विद्यालय प्रांगण में सम्पन होगी। कलश यात्रा में साज-सजा, झांकिया, राम दरबार तथा अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
धर्मसभा का आयोजन होगा जिसमें कमल दास जी महाराज, अमर मुनि जी महाराज व पिछोला बालाजी चतरदास जी महाराज का आशीर्वाद मिलेगा। हिंदू सम्मेलन समिति अध्यक्ष द्वारका प्रसाद कुम्हार ने सर्व हिन्दू समाज के क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
