बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम का 92वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मंच शाहपुरा की आवश्यक बैठक आज अंबेडकर स्मारक पर संपन्न हुई जिसमें महान समाज सुधारक एवं समाज के कमजोर वर्ग में राजनीतिक चेतना लाने वाले काशीराम का 92 जन्मदिवस भी मनाया गया इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर संगठित रहने पर बल।साथ ही आज की बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता एवं दलितो पिछड़ों के मसीहा भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिवस पर संकल्प दिवस के रूप में शाहपुरा शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर, समाजसेवी रामेश्वर सोलंकी, देवी लाल बेरवा, सत्यनारायण खटीक, भूतपूर्व सैनिक भेरुलाल खटीक, थानमल परिहार, पुष्पेंद्र कुमार घूसर, रमन बैरवा, महादेव रेगर, भंवरलाल रेगर, दिनेश कुमार अकोदिया, कमलेश कोली, श्यामलाल खींची, परिनिधि घूसर, राधेश्याम खटीक, रामचंद्र बेरवा, लादूराम जाडोटिया, पार्षद देवीलाल रेगर, लादू राम चावला, अनिल कुमार घूसर, रमेश चंद्र घूसर व राजेन्द्र खटीक सहित आदि सदस्य गण उपस्थित थे। आज से ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जयंती समारोह को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है 135 वां जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा
