संगठित और अनुशासित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव-जोशी

X
By - vijay |14 Dec 2025 5:25 PM IST
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार -शाहपुरा। रविवार को गौतम संस्थान पर अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजित शर्मा सहित कई समाजजन और गणमान्य उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ मेवाड़ी परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। ओम प्रकाश जोशी ने संगठित समाज और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
Tags
Next Story
