वन विभाग द्वारा अरनिया घोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वन विभाग द्वारा अरनिया घोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
X


शाहपुरा |राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना (RFBDP) के तहत उपवन संरक्षक भीलवाड़ा, मारिया साइन ए. के निर्देश में ग्राम अरनिया घोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को विभाग की गतिविधियों के बारे में बताया । कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक राधेश्याम कुमावत ने RFBDP के बारे में बताया कि यह राजस्थान वन विभाग की एक अग्रणी परियोजना है जिसे AFD (Agence Française de Développement) द्वारा वित्त पोषित किया गया है। यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में चल रही है और इसका उद्देश्य है – पारिस्थितिक तंत्रों का पुनरुद्धार, जैव विविधता की रक्षा, और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर वनों का सतत और सहभागी प्रबंधन।

कार्यक्रम के दौरान गाँव-वासियों को नुक्कड़ नाटक संस्था अजमेरू कला मंडल, अजमेर के कलाकारों ने वन संरक्षण, जल संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी, वन्य जीव संरक्षण आदि गतिविधियों का महत्व नाच गान और खुली चर्चा के माध्यम से बताया।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के कर्मचारी थानमल परिहार क्षत्रिय वन अधिकारी, आबिद खान वनपाल, खुशवंत सिंह वनपाल, हेमा कुमारी माली वनरक्षक, फील्ड स्टाफ शैतान लाल मीणा, त्रिलोक मीणा एवं जागरूक ग्रामीण आदि उपस्थित रहे l

Next Story