कोटड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन: गियर बॉक्स के पास छिपाकर ले जा रहे थे अफीम, स्कार्पियो सहित 2 तस्कर दबोचे

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। शाहपुरा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी से अवैध अफीम बरामद कर दो तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।
गियर बॉक्स के पास छिपा रखी थी खेप
कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कार्पियो को रुकवाकर तलाशी ली गई। सघन तलाशी के दौरान पुलिस टीम उस वक्त हैरान रह गई जब गाड़ी के गियर बॉक्स के पास छिपाकर रखी गई 51.16 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया।
कोदिया निवासी दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने तस्करी के आरोप में दिलखुश गुर्जर (27) पिता शंकर लाल और श्यामलाल बैरवा (25) पिता प्रभु बैरवा, दोनों निवासी कोदिया (थाना कोटड़ी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अफीम कहाँ से खरीदी गई थी और इसकी सप्लाई कहाँ होनी थी।
कार्यवाही करने वाली टीम:
इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में एएसआई गोपाल लाल, दीवान कमलेश कुमार, कांस्टेबल अकबर, जोमदीन और राकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।
कैप्शन: भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
