पारोली मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

X
By - भारत हलचल |25 Sept 2024 8:41 PM IST
पारोली। भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसंघ अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108वीं जयंती पर बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग पर चलने का तथा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रचिन्तन व राष्ट्रमनन व एकात्म मानववाद साहित्य पर विचार व्यक्त किये।
युवा भाजपा नेता भारत सिंह राठौर की अगुवाई में बड़े संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयघोष के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भाजपाइयों ने बस स्टैंड पर आमजन से सम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता करा कर अभियान चलाया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Next Story
