सराफा संघ एवं स्वर्णकार संघ के चुनाव संपन्न, ज्ञानमल सोनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

X
By - vijay |28 Feb 2026 8:30 PM IST
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार |शाहपुरा सराफा संघ एवं स्वर्णकार संघ की चुनाव को लेकर बैठक तहनाल रोड स्थित गोगा कुड़ी के बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। सर्वसम्मति से सत्यनारायण सोनी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया।
वही सांवरिया सोनी उपाध्यक्ष, महावीर प्रसाद सोनी कोषाध्यक्ष, मनोज बेली को मंत्री बनाया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों का माला पहनकर स्वागत सत्कार किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन ही सर्वोपरि है हमेशा सदस्यों के साथ रहकर मिलजुलकर विकास एवं अन्य कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे।
Next Story
