ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया..प्रसाद वितरित किया,झाकियां सजाई

ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया..प्रसाद वितरित किया,झाकियां सजाई
X


शाहपुरा @(किशन वैष्णव) खामोर ग्राम पंचायत के बहका खेड़ा में सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक पवन शास्त्री ने भगवान कृष्ण की बाललीलाओं की कथा का श्रवणपान कराया।श्रोताओं को उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है।पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है।लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं।उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं।जिससे इंद्र भगवान क्रोधित हो जाते हैं।वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं।जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं।भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत के नीचे बुला लेते हैं।जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं।जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं।इस मौके पर चारभुजा मंदिर में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।कथा में विशेष रूप पूतना वध,नामकरण के साथ भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया।कथा में गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण करने और इंद्र का अभिमान तोड़ने की कथा का वर्णन होता है।यह दर्शाता है कि भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति और लीला अपरिमित है।भगवान द्वारा वृंदावन में अनेक लीला की गईं। गोचरण की लीला, अघासुर वध, कालिया नाग पर नृत्य और उसे रमण द्वीप में भेजना, चीर हरण लीला। उसके उपरांत गोवर्धन पूजा की गई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी अंगुली पर उठाकर मथुरा,गोकुल, वृंदावन के लोगों को घनघोर बारिश से बचाया था। भगवान कृष्ण सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को उठा कर रखा।झाकिया सजाई गई।भगवान श्रीकृष्ण की बाललिलाओ में माखन चोरी का सुंदर वर्णन किया गया।बालवरूप की सुंदर झाकिया सजाई गई। चारभुजा नाथ का अभिषेक भी कराया गया।

पाकिस्तान की कायराना हरकत हमारी सेना मुहतोड़ जवाब दे रही..जरूरत पड़े तो देश के हर युवावर्ग को जाना होगा।।

भारत पाकिस्तान के युद्धिय हालत को देखते हुए हर कोई चिंतित हैं वही खुशी यह है की भारतीय सैन्यबल शक्तिशाली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कायराना हरकत का मुंहतोड़ जबाव दे रहे हैं।पंडित पवन शास्त्री ने भागवत कथा में कहा की देश और भारत माता की रक्षा के लिए भारत की विशाल सैन्यशक्ति लगातार पाकिस्तान को ध्वस्त कर रही है और अगर भारत के प्रत्येक युवा की जरूरत पड़े तो प्रत्येक युवा भारत माता की रक्षा के लिए तैयार रहे।पवन शास्त्री को इस देशभक्ति जज्बे को सुनकर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से पांडाल गूंज उठा।

ग्रामीण कर रहे पुजारी की बिटिया का धर्म विवाह।

सप्तदिवसिय धार्मिक आयोजन में पूर्णिमा उद्यापन सदस्यो द्वारा हो रहे कार्यक्रम में 12 मई को चारभुजा मंदिर के पुजारी की बिटिया का धर्म विवाह भी ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।हरिकीर्तन व महाप्रसादी का आयोजन भी किया जायेगा।

Tags

Next Story