बाल पर्यावरण प्रेमी श्रेया कुमावत ने हरित राजस्थान अभियान को दी नई गति

बाल पर्यावरण प्रेमी श्रेया कुमावत ने हरित राजस्थान अभियान को दी नई गति
X

शाहपुरा (भैरू लाल लक्षकार)। राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण को व्यापक सामाजिक अभियान का रूप देते हुए बाल पर्यावरण प्रेमी श्रेया कुमावत, जिन्हें “ग्रीन लिटिल बेबी” के नाम से जाना जाता है, निरंतर हरित राजस्थान का संदेश जनता और शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही हैं।

श्रेया अब तक जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई विधायकों, सांसदों, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प साझा कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा डॉ. महेंद्र कुमावत, राष्ट्रीय कुमावत समाज अध्यक्ष रामेश्वर बंबोरिया, विधायक डॉ. लालाराम बेरवा एवं जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में पौधा भेंट कर हरित राजस्थान अभियान को और गति प्रदान की।

श्रेया का यह प्रयास केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि प्लास्टिक प्रदूषण रोकथाम, जैव विविधता संरक्षण, जीव-जंतु सुरक्षा और भावी पीढ़ी के सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में निरंतर जागरूकता फैलाने वाला है। इतनी कम उम्र में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर तक संवाद स्थापित करना उन्हें एक विशिष्ट बाल पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में स्थापित करता है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रेया कुमावत की सक्रियता को अनुकरणीय बताते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। सामाजिक संगठनों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि श्रेया जैसे बाल पर्यावरण योद्धाओं को औपचारिक पहचान और राज्य स्तरीय सम्मान, या ‘बाल पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर’ का दायित्व प्रदान किया जाए।

आज “ग्रीन लिटिल बेबी” श्रेया कुमावत केवल एक बालिका नहीं, बल्कि प्रशासन, समाज और सरकार को जोड़ने वाली हरित चेतना की सशक्त आवाज़ बन चुकी हैं। अब आवश्यकता है कि राजस्थान सरकार इस अभियान को नीति स्तर पर समर्थन दे और इसे प्रदेशव्यापी आंदोलन का स्वरूप प्रदान करे।

Tags

Next Story