पीपलूंद में उडा रंग गुलाल अबीर, धूमधाम से मनाया शीतला सप्तमी का पर्व

पीपलूंद। दुर्गेश रेगर। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र मे स्थित पीपलूंद कस्बे में बुधवार को शीतला सप्तमी का पर्व धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया। शीतला सप्तमी के पूर्व घर-घर में अनेक प्रकार के व्यंजन बनाए गए। अल सुबह महिलाएं सज धज कर शीतला माता की पूजा अर्चना करके ओलिया एवं ठंडे व बास्योड़ा व्यंजनों का भोग लगाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामनाएं की। पीपलूंद के ग्रामीण युवक युवतियां एवं बाल युवा टोलियां व महिलाओं ने फिल्मी व राजस्थानी भक्ति गानों की धुन पर नाचते झूमते हुए नजर आए। शीतला सप्तमी का पावन पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ में मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों सहित युवक-युवतियां महिलाएं एवं युवा बाल टोलियों ने खूब जमकर केसर, अबीर, व रंग गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रेम सद्भाव का संदेश देते हुए शीतला सप्तमी का पावन पर्व पर होली खेली गई।
