हर तरफ झलके खुशियों के रंग... युवाओं की टोलियों ने रंग-गुलाल उड़ा मचाया धमाल

हर तरफ झलके खुशियों के रंग... युवाओं की टोलियों ने रंग-गुलाल उड़ा मचाया धमाल
X



लाडपुरा [ शिव लाल जांगिड़ ] कस्बे सहित क्षेत्र में चैत्र कृष्ण शीतला मंगलवार को माता का पूजन किया गया। होलीका दहन के बाद सप्तमी को शीतला माता का पूजन किया जाता है। रांधा पोवा व्यंजन मिठाई सोमवार को किया गया। इस वर्ष लाडपुरा गांव में शीतला सप्तमी मंगलवार 10 मार्च को मनाई गई।

कस्बे में मंगलवार को रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने प्रातः जल्दी उठकर शीतला माता की पूजा अर्चना की तथा ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया व अपने परिवार तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

शीतला सप्तमी पर मातेश्वरी की पूजा मे ठंडे भोग ही काम मे लिया जाता है मातेश्वरी की पूजा करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती हैं और परिवार मे बिमारिया दूर होती है घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है इस दिन प्रेम से एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर आपस में हर्षोल्लास से भाईचारे का त्यौहार मनाया जाता है।

शीतला सप्तमी पर परिधानों से महिलाओं ने मंदिर धर्म स्थानों में विधि-विधान की मां शीतला को पूजन अर्थना कर एक दिन पहले घरों में बनाने तथा-महता रानी को चुनरी परिवार की खुशहाली की कामना एक-दूने पर तथा बहीं दोल वो कहीं पर्वत स्वाद दिया।

शीतला सप्तमी पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रंगोत्सव का उत्साह दिखा। युवाओं ने फाग गीतों और गुलाल-अबीर के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई। पुष्प-गुलाल-अबीर से खेली होली और रंगों का पर्व होली व्यास्त और उमंग के साथ मनाया गया। पुरुषों ने जमकर रंग गुलाल खेली। उसके बाद नहाने गाए। सभी घरों में एक दूसरे के औलिया आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। कस्बे की सड़कें अबीर-गुलाल से हुई सराबोर, कस्बे में श्रद्धा-उल्लास से मनाया शीतला सप्तमी पर्व, पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली की कामना।

Next Story