देवरिया की टीम ने हॉकी में लहराया परचम, विद्यालय के 15 खिलाड़ियों का हुआ चयन

देवरिया की टीम ने हॉकी में लहराया परचम, विद्यालय के 15 खिलाड़ियों का हुआ चयन
X

धनोप (राजेश शर्मा)। 68वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि देवरिया (शाहपुरा) के विद्यार्थियों ने विजेता का पदक प्राप्त कर जिले के खेल जगत में विजय का परचम लहराया। प्राचार्य डॉ. परमानन्द शर्मा ने बताया कि 68वीं जिला स्तरीय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग 17 वर्ष में राउमावि देवरिया की छात्राएं विजेता रही हैं,वहीं 19 वर्षीय छात्र रग्बी फुटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में द्वितीय (उपविजेता) स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालय से इस वर्ष राज्य स्तर पर खेलने हेतु 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने बताया कि देवरिया ग्राम खेल ग्राम की यात्रा पर अनवरत अग्रसर है। इसी यात्रा में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोमल जाट, बबलू प्रजापति, आदित्य शर्मा, 19 वर्षीय छात्रा वर्ग रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में पूजा गुर्जर, ज्योति प्रजापति, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में सुमन शर्मा, खुशी शर्मा, 19 वर्षीय छात्र वर्ग रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में गणेश बलाई, 14 वर्षीय छात्र वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में अनुराग गुर्जर, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में अंजली शर्मा, गायत्री गुर्जर, पायल बलाई, अनुसूइया चौधरी, 19 वर्षीय छात्रा वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में प्रीति तेली तथा 19 वर्षीय छात्र वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में अंकुश सेन आदि विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण खटीक ने बताया कि गत वर्ष भी स्थानीय विद्यालय से राज्य स्तर पर 23 विद्यार्थियों का खेलने हेतु चयन हुआ तथा एक खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर के कैंप हेतु चयन किया गया था।

खिलाड़ियों के साथ क्रीडा प्रतियोगिता में दल प्रभारी के रूप में रेखा जोशी, उषा कुमारी, सुनीता शर्मा, मधुसूदन उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, बजरंग लाल गर्ग एवं भंवरलाल कुमावत ने निरंतर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए वांछित विजयश्री प्रदान की। प्राचार्य डॉक्टर शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों में विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नोरत मल रेगर, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन उपाध्याय, रेखा जोशी, अमित कुमार शर्मा, आशीष रायका, सत्यकुमार बसेर, विकास बैरवा, चन्द्रकान्ता न्याती, सत्यनारायण खटीक, उषा कुमारी, नाजिमा जावेद, लक्ष्मण लाल वैष्णव, विष्णु धाकड़, भागचन्द सुथार, कुन्दन किशोर पाण्डेय, सत्यनारायण शर्मा, बजरंग लाल गर्ग, भंवरलाल कुमावत, सुनीता शर्मा तथा अंकित कुमार भाम्बी आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Next Story