भक्तो ने निकाली डीजे पर शोभा यात्रा

भक्तो ने निकाली डीजे पर शोभा यात्रा
X

शक्करगढ़ (सांवरिया सालवी) बाकरा तेजाजी महाराज के स्थान पर शुक्रवार को तेजा दशमी के उपलक्ष में मेला भरा गया महिलाओ ने ढोल नगाड़ों डीजे के साथ पूरे गांव में जोत व झंडे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं, पुरुषों, बच्चों सहित ग्रामीणों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई पुनः तेजाजी महाराज के मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां अलगोचो की धून पर तेजा गायन गाया गया।

भक्तो ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। चौकी आने के बाद जहरीले जीव जंतु के काटने के बाद बांधी गई डस्सी काटी गई। ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए मेलें में मनिहारी की चाय, पकौड़ी की दुकान, पानी पुरी, आइस्क्रीम आदि की दुकानें लगी। महिलाएं पुरुष और बच्चों ने मेलें में बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेले के दौरान सुबह से शाम तक आस पास के गावो से अलगोचा भजन मंडली तेजाजी के स्थान पर पहुंची एक से बढ़कर एक अल्गोचा गायन गाया गया। शाम को महाआरती के साथ मेले का समापन हुआ साथ ही तेजाजी महाराज से जहरीले जीव जंतु के परकोप से बचाने की प्रार्थना की गई।

Next Story