ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को  सोंपा ज्ञापन
X

राजेश शर्मा धनोप। फुलियां कलां तहसील के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर महोदय के नाम फुलियां कलां उपखंड अधिकारी, फुलियां कलां तहसीलदार, विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा के ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि नवीन ग्राम पंचायत के पुर्नगठन व राजस्व ग्राम पंचायतों को जोडने व संशोधित करने के सम्बन्ध में उपखण्ड अधकारी उपखण्ड कार्यालय फूलियाकलां पर ज्ञापन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत धनोप तहसील फुलियां कलां के राजस्व ग्राम नन्दा का खेड़ा, जोरा का खेड़ा, भगवानपुरा व ग्राम पंचायत हुकम्पुरा के राजस्व ग्राम सन्तोषपुरा, माली खेडा, माताजी का खेड़ा ग्राम के राज्य सरकार की गाईड लाईन के अनुसार नवीन ग्राम पंचायतों का पुर्नगठन व जोडने कि प्रक्रियाधीन है। परन्तु उक्त राजस्व ग्राम को समस्त ग्राम वासी व विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा द्वारा जारी पत्र क्रमांक 2205 05/02/2025 सुचि के प्रति प्रकाशित हुई उक्त सुची के अनुसार उक्त राजस्व गावों के आम जन इस सुचि से असन्तुष्ट है। विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा द्वारा जारी पंचायतो के पुर्नगठन व नवीन ग्राम पंचायत में जोडने व हटाने की प्रमुख मागं हैं। जो निम्नानुसार है कि नवीन, ग्राम पंचायत खेडा़ हेतम बनाने एंव ग्राम पंचायत धनोप के राजस्व ग्राम नन्दा का खेड़ा, जोरा का खेडा़ व हुकम्मपुरा ग्राम के राजस्व ग्राम सन्तोषपुरा ग्राम को खेडा हेतम के जोडने से आमजन को आवागमन रोजमर्रा के कामों में निस्पादन व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उनके लाभ लेने से समस्याओं का सामना करना पडेगा। उक्त गांवों नन्दा का खेडा, जोरा का खेडा, सन्तोषपुरा को नवीन ग्राम पंचायत के गठन विकास अधिकारी पंचायत समिति शाहपुरा के आदेश क्रमांक 2205 दिनांक 05/02/2025 के अनुसार खेडा़ हेतम में जोडने से सभी ग्राम वासीयों को खारी नदी प्रतिवर्ष वेग से बहती है जिससे आम जन को आवगमन के साधन नही हैं एंव उक्त राजस्व गांवों कि आम जन को आवगमन में नवीन ग्राम पंचायत खेडा हेतम में आने जाने के लिए रिकार्ड रास्ता नही है एंव रास्ते में खारी नदी पडती हैं जिसमें रास्ते में एक एनिकट जिसमें वर्ष भर पानी रहता है। इस परिस्थिति में अगर खेडा हेतम को नवीन ग्राम पंचायत का गठन कर नन्दा का खेडा, जोरा का खेडा व संतोषपुरा को जोड दिया जाता हैं तो उक्त ग्राम के ग्रामवासीयों को लगभग 8 से 12 कि.मी. मुख्यालय जाना पड़ेगा, जो बिलकुल गलत हैं। एनिकट के पास अस्थाई रास्ता जिस पर 8-10 फीट गहरे खड्डे है लिज धारको द्वारा खनन होता है। कोई रास्ता नहीं है। राज्य सरकार की गाईड लाईन के अनुसार बिन्दु सं.09 के अनुसार नवीन ग्राम पंचायत खेड़ा हेतम का गढ़न करना बिलकुल गलत है। भोगोलिक दृष्टि कोण से आवगमन के साधन नहीं है। उक्त ग्राम पंचायत में गावो को जो जोडने का आदेश जारी किया जिसमें गामीणों ने आरोप लगाया की पुर्व व वर्तमान राजनेता अपने स्वार्थ के खातीर आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा हैं। हम सभी राजस्व ग्राम नंदा का खेडा, भगवानपुरा, जोरा का खेडा, माताजी का खेडा के समस्त ग्राम वासीयों की मुख्य मांग है कि विकास अधिकारी शाहपुरा के आदेश क्रमांक 2205 दिनांक 05/2/2025 के पत्र अनुसार हम सहमत नहीं है। सभी गावों को राजस्व ग्राम माली खेडा को नवीन ग्राम पंचायत का गठन कर उक्त गांवों को उसमें जोडा जाये या पुनः ग्राम पंचायत धनोप में रखा जाये। सन्तोषपुरा ग्राम जो पुर्व में ग्राम पंचायत हुक्मपुरा ग्राम पंचायत में जुड़ा हुआ जिसको विकास अधिकारी शाहपुरा के आदेश क्रमांक 2205 दिनांक 05/02/2025 की सुचि अनुसार रलायता को नवीन ग्राम पंचायत का गठन कर जोडने पर असन्तुसट है कि सन्तोषपुरा के समस्त ग्रामवासीं माली खेडा ग्राम को नवीन ग्राम पंचायत का गठन कर इसी ग्राम पंचायत में जोडने के लिए असहमत है या फिर पुनः हुकम्मपुरा ग्राम में रखा जाये। अतः श्रीमान से निवेदन हैं कि हजारों संख्या में उपखण्ड अधिकारी के समक्ष ज्ञापन दिया जा रहा हैं। आम जन कि भावनाओं को ध्यान में रखते हुये। उक्त गावों को जो जोडाने का आदेश किया जिसको त‌त्काल से निरस्त किया जाये। मांगे नही मानी जाये तो चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा और धरना प्रर्दशन किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

Next Story