माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने मनाया भव्य फागोत्सव।

फूलियाकलां राजेश शर्मा।माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भक्ति और रंगों के संगम से सबको यादगार बना दिया। माहेश्वरी भवन में आयोजित इस रंगारंग फाग उत्सव में स्वयं श्री कृष्णा संग होली खेली जा रही हो और भजन गायक की मधुर आवाज में रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुजर मारे लो, सांवरिया सेठ मंडपियारा मालिक दे दे, होली खेले तो कान्हा फूलियां में आजा रे, बाबा श्याम के दरबार मची रे होली जैसे भजनों पर महिलाओं ने तालिया और कदमों से रंग बिखर दिए। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक बैलून सजावट से सजाया गया। जिससे उत्सव का रंग और गाढा़ हुआ।फूलियाकलां सहित आसपास क्षेत्र से कादेडा़, रामपुरा, सांपला, धनोप, कनेछन माहेश्वरी समाज की महिलाएं भी शामिल हुई। फागोत्सव में माहेश्वरी समाज की अध्यक्ष जिज्ञासा हेड़ा, मंत्री सरिता लड्डा, कोषाध्यक्ष गायत्री नौलखा, माया आगीवाल, गायत्री पोरवाल, रुपल नौलखा, सुमन तोषनीवाल, ममता सोमाणी, नीतू हेडा़, नन्दिनी आगीवाल, राधा सिहंल, इन्द्रा आगीवाल, सीता देवी पोरवाल, राजकुमारी सोमाणी, शान्ता देवी नौलखा, सुशीला दाखेडा़, बीना लड्ढा सहित सबने मिलकर ठाकुर जी संग होली खेली और प्रेम समझना परंपरा का संदेश दिया। फूलों की फुहार गुलाल की बौछार और भजनों की मिठास फूलियाकलां का यह फाग उत्सव में सिर्फ रंगों का पर्व रहा बल्कि आस्था और सामाजिक एकता का उत्सव बनाकर दिलों में उतर गया।
