ग्राम पंचायत मुख्यालय कोठियां में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत मुख्यालय कोठियां में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
X

फूलियाकलां राजेश शर्मा।जिला परिषद भीलवाड़ा के तत्वाधान में जल संरक्षण, चारागाह विकास, युक्त धारा पोर्टल, ई एमबी विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत मुख्यालय कोठियां में मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू , मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता नरेगा एवं अभियांत्रिकी के साथ ही भीलवाड़ा जिले के सभी विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। जिला कलेक्टर महोदय द्वारा इनोवेटिव कार्यों का निरीक्षण किया।

सामुदायिक भवन कोठियां पहुंचकर ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। इसके पश्चात जिला स्तरीय प्रशिक्षण में इनोवेटिव कार्यों के फ्लेक्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण जिला स्तरीय टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रकाश चंद्र स्वर्णकार विकास अधिकारी एवं आदेश मीणा सहायक अभियंता पंचायत समिति शाहपुरा द्वारा की गई। ग्राम पंचायत के प्रशासक ओमप्रकाश घुसर, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी आगुंतक अधिकारियों का स्वागत किया। वहीं पशु आश्रय स्थल सरदारपुरा व फल वाटीका नई अरवड का कलेक्टर संधू ने विजिट किया।

Next Story